ट्रेन में बम रखने की सूचना मिलने पर रोकी ट्रेन

by TheUnmuteHindi
ट्रेन में बम रखने की सूचना मिलने पर रोकी ट्रेन

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर : उत्तर प्रदेश के टूंडला रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को कई घंटों के लिए इस लिए रोक कर रखा गया क्योंकि उस ट्रेन में आतंकियों द्वारा बम रखने की धमकी दी गई थी। जानकारी के अनुसार ‘एक्स’ उपयोगकर्ता से मिली सूचना गलत निकली, क्योंकि देर रात ढाई बजे से सुबह 6 बजे तक की गई गहन जांच के बाद कुछ भी ‘संदिग्ध’ नहीं मिला।मिली जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज रेल मंडल के एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे हर डिब्बे के यात्रियों को जगाया गया और ‘मेटल डिटेक्टर’ तथा श्वान दस्ते की मदद से उनके सामान एवं कोच की गहनता से जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हमें एक सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के एक उपयोगकर्ता के ‘हैंडल’ से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध आतंकवादी विस्फोटकों के साथ ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं, जिसे वे एअर इंडिया की दिल्ली-लेह उड़ान में लगाने वाले हैं। हमने कार्रवाई शुरू की, लेकिन यह खबर गलत निकली। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन सब कुछ ठीक रहा।

You may also like