नैना देवी मंदिर में माथा टेक लौट रहे परिवार की कार हुई हादसाग्रस्त

by TheUnmuteHindi
नैना देवी मंदिर में माथा टेक लौट रहे परिवार की कार हुई हादसाग्रस्त

समराला, 10 अक्तूबर : नैना देवी मंदिर में माथा टेक कर लौट रहे एक परिवार की कार हादसाग्रस्त होने के कारण बड़ा हादसा हो गया, जिसमें परिवार के तीन सदस्यों में से मां पुष्पा देवी (45) की मौत हो गई, जबकि बेटा संदीप और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घायलों को चंडीगढ़ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कार और ट्रक की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान मदद के लिए दौड़े और उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाला और तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों के अनुसार, मां की मौत हो चुकी थी और बेटे-बेटी को गंभीर हालत में चंडीगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस हादसे के बाद परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है तथा लोगों ने बताया कि हादसा बहुत ही भयानक था।

You may also like