नई दिल्ली, 10 अक्तूबर : भारत के जाने माने व प्रसिद्ध उद्योगपति रत्न टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जिस कारण उनके चाहने वालों तथा उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जानकारी के अनुसार टाटा समूह ने देर रात एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। रतन टाटा, जिन्होंने अपने नेतृत्व में टाटा समूह को न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, एक दूरदर्शी और प्रेरणास्रोत के रूप में याद किए जाएंगे। टाटा समूह के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान रतन टाटा ने कई बड़े अधिग्रहण किए, जिनमें ब्रिटिश स्टील निर्माता कोरस और प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल ब्रांड जगुआर लैंड रोवर शामिल हैं। इन कदमों से टाटा समूह को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में मजबूत पहचान मिली। रतन टाटा के नेतृत्व में समूह ने टाटा नैनो जैसी परियोजनाएं भी शुरू कीं, जिसे दुनिया की सबसे सस्ती कार के रूप में पेश किया गया था। उनके इस तरह अचानक चले जाने से सभी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
नहीं रहे रत्न टाटा, 86 की उम्र में हुआ निधन
86