फोगाट जहां जाती हैं वहां सत्यानाश करती हैं : बृजभूषण शरण

by TheUnmuteHindi
फोगाट जहां जाती हैं वहां सत्यानाश करती हैं : बृजभूषण शरण

नई दिल्ली, 9 अक्तूबर : कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन विनेश जहां भी जाती हैं, वहां सत्यानाश होता है। पहले दो साल में उन्होंने कुश्ती का सत्यानाश किया, अब कांग्रेस का सत्यानाश करेंगी। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने हाल ही में हरियाणा चुनाव के नतीजे आने के बाद रेसलर विनेश फोगाट पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विनेश जहां भी जाती हैं, वहां सत्यानाश होता है। उनका यह बयान उस समय आया जब विनेश ने हरियाणा के जुलाना सीट से चुनाव जीता। बता दें कि आज बृजभूषण शरण सिंह गोंडा जिले में स्थित नंदनी नगर महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने गए थे। यहां उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद, जब उनसे विनेश फोगाट की जीत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है।

You may also like