हरियाणा में नतीजे राज्य के माहौल के विपरित हैं : भूपेंद्र हुड्डा

by TheUnmuteHindi
हरियाणा में नतीजे राज्य के माहौल के विपरित हैं : भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में नतीजे राज्य के माहौल के विपरित हैं : भूपेंद्र हुड्डा
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर : भाजपा सत्ता विरोधी लहर को दरकिनार करते हुए और लोकसभा चुनाव में मिले झटके से उबरते हुए लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने के लिए तैयार है। इस संदर्भ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में नतीजे राज्य के माहौल के विपरीत हैं। हुड्डा ने यह भी कहा कि नतीजे पार्टी के लिए आश्चर्यजनक हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 48 सीट पर विजयी हुई है, जबकि कांग्रेस ने 36 सीट जीतीं हैं और एक सीट पर आगे है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्य में पांच सीट मिली थीं जो 2019 में मिली 10 सीट से आधी थीं। हुड्डा ने नतीजों पर एक सवाल का जवाब देते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘नतीजों ने हमें अचंभित कर दिया है और भाजपा भी अचंभित होगी। यह नतीजे राज्य में जो माहौल था, उसके विपरीत हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें तंत्र की क्या भूमिका है, हम इसकी जांच करेंगे। हमने कई सीट कम अंतर से हारी हैं। इसलिए इसकी जांच भी की जाएगी।

You may also like