जोड़ियां भट्ठियां चौक की श्री राम लीला में श्री राम और भरत मिलाप के दृश्य ने सभी की आंखें की नम
जोड़ियां भट्ठियां रॉयल यूथ क्लब और श्री राम लीला प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान वरुण जिंदल की देखरेख में आयोजित श्री राम लीला का पांचवा दिन
पटियाला : जोड़ियां भट्ठियां रॉयल यूथ क्लब और श्री राम लीला प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान वरुण जिंदल की देखरेख में जोड़ियां भट्ठियां चौक में आयोजित श्री राम लीला के पांचवें दिन प्रभु श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवास जान और श्री राम-भरत मिलाप के दृश्य ने पंडाल में बैठे सभी लोगों की आंखे नम कर दीं और पूरा पंडाल राम नाम के जयकारों से गूंज उठा। राम भक्त ले चला रे राम की निशानी… भजन ने तो सभी को भावुक ही कर दिया। इसके साथ ही पांचवे नवरात्र को श्री राम-माता सीता और लक्ष्ण के वन को जाने, श्री राम को नदियां पार करवाते केवट, श्री राम- भरत मिलाप, पंचवटी में शुर्पनखा, खर-दूषण वध, रावण-मारीच संवाद के सुंदर दृश्यों की प्रस्तुतियां दी गईँ। प्रधान वरुण जिंदल ने कहा कि श्री राम का जीवन बहुत ही प्रेरणादायक है, जिनसे माता-पिता की आज्ञा का पालन करना, भाई-भाई का प्यार, बड़े भाई के लिये त्याग, भक्ति सहित विभिन्न शिक्षाएं मिलती हैं। इसलिये सभी माता-पिता अपने बच्चों को श्री राम लीला अवश्य दिखाएं, तांकि हमारी नई पीढ़ी को धर्म और संस्कृति का ज्ञान मिल सके। उन्होंने बताया कि श्री राम का किरदार नीरज शर्मा, माता सीता का सोनाशी कौशल, लक्ष्मण का गौरव गोयल, भरत का जतिन, शत्रुघन का पार्थ भल्ला, रावण का दक्ष राजपूत, शुर्पनखा का दीपिका शर्मा व कनुप्रिया, केवट का आरके अरोड़ा सहित मोक्षा, जस्सी, ऋतु, कणव, रोहित गुप्ता, आदित्य शर्मा, अनमोल, जशन, दक्ष, शिवम, चेतन शर्मा, अंकित विभिन्न किरदारों की भूमिका निभाई।
जोड़ियां भट्ठियां चौक की श्री राम लीला में श्री राम और भरत मिलाप के दृश्य ने सभी की आंखें की नम
60