मेरी सेहत से जुड़े दावे निराधार हैं : रत्न टाटा

by TheUnmuteHindi
मेरी सेहत से जुड़े दावे निराधार हैं : रत्न टाटा

नई दिल्ली, 7 अक्तूबर : मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैल रहीं अफवाहों से अवगत हूं। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं। मैं फिलहाल अपनी उम्र और सेहत संबंधी जरूरी चिकित्सा जांच करवा रहा हूं। चिंता का कोई बात नहीं है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। यह शब्द टाटा समूह के दिग्गज रतन टाटा ने आज प्रकट किए। उन्होंने खुद इन दावों का खंडन किया है। उन्होंने अपने आईसीयू में भर्ती होने के दावों को अफवाह करार दिया है। भर्ती होने के दावों का खुद खंडन करते हुए रतन टाटा ने कहा, आपसे अनुरोध करता हूं कि जनता और मीडिया गलत सूचना फैलाने से बचें। इससे पहले खबरें आईं कि रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दावा किया गया कि उनका ब्लड प्रेशर अचानक काफी गिर गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में रखा गया। लेकिन अब उन्होंने इन सभी दावों को निराधार बताया है।

You may also like