कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में किया इस्तेमाल : मंत्री किरेन रिजिजू

by TheUnmuteHindi
कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में किया इस्तेमाल : मंत्री किरेन रिजिजू

नई दिल्ली, 7 अक्तूबर : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। चुनावों के दौरान, कांग्रेस कहती है कि उसका 15 प्रतिशत वोट शेयर (मुस्लिम वोट) आरक्षित है। यह पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को अपना वोट बैंक मानती है और उनके लिए काम नहीं करती है। उन्होंने आज कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से हिंदुओं को बांटने और मुसलमानों को खुश करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस की झूठी बातों में नहीं फंसना चाहिए।

You may also like