खेल हमें एकजुट होने की प्रेरणा देते हैं : सीएम योगी

by TheUnmuteHindi
खेल हमें एकजुट होने की प्रेरणा देते हैं : सीएम योगी

नई दिल्ली, 7 अक्तूबर : खेल हमें एकजुट होने की प्रेरणा देते हैं। खेल एक ऐसी गतिविधि है जो हमें एक टीम के रूप में काम करने की प्रेरणा देती है। चाहे वह हमारे पारिवारिक जीवन का मामला हो या फिर सार्वजनिक जीवन का, टीम वर्क की क्षमता हमें सफलता की ओर ले जाती है। उनका यह संदेश न केवल खेल के प्रति प्रेम को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि जीवन के हर क्षेत्र में सहयोग और समर्पण कितनी महत्वपूर्ण है। यह शब्द उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हाल ही में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर क्रिकेट की पिच पर कदम रखते प्रकट किए। इस दौरान उन्होंने बल्ला उठाकर खेल के प्रति अपने उत्साह को दर्शाया और दो गेंदों पर जोरदार शॉट भी लगाए। इस खास मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सीएम ङ्घशद्दद्ब का क्रिकेट खेलते हुए अंदाज साफ नजर आ रहा है।

You may also like