प्लेवेज स्कूल के चेयरमैन डा. राजदीप को आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी यू.के ने दिया अवार्ड
-2 अक्तूबर को महात्मा गांधी लीडरशिप अवार्ड 2024 के साथ सम्मानित किया
-शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह की जाएंगी प्राप्तियां : डा. राजदीप
पटियाला : प्लेवेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला के चेयरमैन डा. राजदीप सिंह को आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी यू.के ने एन.आर.आई. वैलफेयर सोसायटी की तरफ से गत 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस पर महात्मा गांधी लीडरशिप अवार्ड 2024 देकर उन का विशेष सम्मान किया गया । इस समारोह दौरान यह अवार्ड यू.के लार्ड आफ मेयर की तरफ से प्रदान किया गया। स्कूल के लिए यह गौरवमई बात है कि स्कूल के चेयरमैन डा. राजदीप सिंह को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में से भी ख्याति प्राप्त हो रही है। यह डाक्टर राजदीप सिंह की मेहनत का नतीजा है, जिन्होंने अपनी मेहनत के साथ स्कूल को बुलंदियों पर पहुंचा दिया है और विदेशों में उनका नाम जाना जा रहा है । इस मौके चेयरमैन डा. राजदीप सिंह ने इस अवार्ड के लिए सोसायटी और अन्य गणमान्यस सदस्यों का धन्यवाद करते कहा कि उनको जो मान बख्शा गया है, उस पर उन की तरफ से हमेशा डटकर पहरा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह प्राप्तियां की जाएंगी और बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उनको अच्छी शिक्षा प्रदान करवाई जाएगी ।
प्लेवेज स्कूल के चेयरमैन डा. राजदीप को आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी यू.के ने दिया अवार्ड
54