रामायण की दूसरी रात्री का पहला दृश्य रावण के द्वारा देवता एवं भक्तों पर होते अत्याचार का प्रस्तुत किया

by TheUnmuteHindi
रामायण की दूसरी रात्री का पहला दृश्य रावण के द्वारा देवता एवं भक्तों पर होते अत्याचार का प्रस्तुत किया

पटियाला : राघोमाजरा पटियाला मे रामायण की दूसरी रात्री का पहला दृश्य रावण के द्वारा देवता एवं भक्तों पर होते अत्याचार का प्रस्तुत किया गया। भक्तों के रूप में, अमन राओ, कपिल, सिंगला, कपिल अग्रवाल एवं सोनू ने दर्शकों को प्रभावित किया। पृथ्वी माता और गऊ माता भगवान विष्णु से प्रार्थना कर राक्षसों से मुक्त करने का निवेदन करती हैं तो भगवान विष्णु पृथ्वी मां को राम रूप मे प्रकट होने का आश्वासन देते हैं। इस दृश्य को बहुत बेहतरीन रूप से तैयार किया गया था। बाल राम एवं लक्ष्मण के रूप मे बच्चे सार्थक, गरुराज एवं साईमा मौदगिल के सुंदर भजन ने दर्शकों का मन मोह लिया। पृथ्वी माता एवं गऊ माता का अभिनय प्रथम और सोनल ने किया।
मुनी विश्वामित्र का राजा दशरथ के पास आ कर बालक राम को अपने यज्ञ की रक्षा के लिए मांगना और दशरथ के इन्कार करने पर विश्वामित्र के क्रोध मे आने का दृश्य बहुत ही मार्मिक रहा। लेकिन गुरू वशिष्ठ के बीच बचाव से दशरथ का भगवान राम को पहचान लेना मन को मोहित करने वाला दृश्य रहा। छोटे राम और लक्ष्मण के रूप मे विहान एवं केशव की सुंदर जोड़ी ने प्रभावित किया। वशिष्ठ के रूप मे डा हरिपरिय, विश्वामित्र के रूप मे राम कुमार टंडन एवं दशरथ के रूप मे आशुतोष देओत ने उत्कृष्ट अभिनय किया। सुमंत रूप मे सर्वेश मोहिंदरा, मोहित, सेनापति नवदीप ने सुंदर अभिनय किया।
ताड़का वध का दृश्य बहुत ही सुंदर रहा। ताड़का का मेकअप बहुत ही डरावना खासकर बच्चों को रोमांचित करने वाला था। ताड़का एवं बंचर का अभिनय राकेश सिंगला एवं अजय सिंगला ने बखूबी निभाया। इसी दौरान बडे राम और लक्ष्मण के रूप मे प्रकट हो पार्थ शर्मा एवं शशांक शर्मा ने ताड़का वध किया। इसी दौरान मुनी विश्वामित्र को सीता स्वयंवर का निमंत्रण प्राप्त हुआ और राम लक्ष्मण सहित मिथिला नगरी की ओर अग्रसर हो गये। रास्ते मे अहिल्या का उद्घार किया। अहिल्या के रूप मे कृष ने सुंदर अभिनय किया। दूसरी रात्री के कार्यक्रम मे दर्शकों भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला।

You may also like