फ्रांस के राजदूत ने दोनों देशों की सांझेदारी को बताया गतिशील

by TheUnmuteHindi
फ्रांस के राजदूत ने दोनों देशों की सांझेदारी को बताया गतिशील

नई दिल्ली, 4 अक्तूबर : भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी मथौ ने कहा कि दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय, बहुआयामी और बहु-स्तरीय सैन्य संबंध हैं। राजदूत ने फ्रांस और भारत के बीच रक्षा सांझेदारी को गतिशील बताया और कहा, दोनों देश अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की डॉक्टरिन में रणनीतिक स्वायत्ता के विचार को प्रमुखता देते हैं। उनका कहना है कि रक्षा क्षेत्र में भारत और फ्रांस के संबंध असाधारण हैं। उन्होंने कहा कि जब बात रक्षा की आती है तो दोनों देशों के बीच काफी करीबी रणनीतिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि रणनीतिक स्वायत्ता का मतलब है कि हम खुद स्थिति की समीक्षा करके उसके मुताबिक ही फैसले लेते हैं। साथ ही हम अपनी क्षमता के अनुसार ही सहयोगी का चुनाव करते हैं। मथौ ने कहा कि जनवरी 2024 में, रक्षा उपकरणों के सह-डिजाइनिंग, सह-विकास, सह-उत्पादन और हमारी आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से एक द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रोडमैप का समर्थन किया गया था। तब से, हमारी रक्षा कंपनियों ने काफी प्रगति की है। राजदूत ने दोनों देशों की सांझेदारी को बहुत अच्छा बताया।

You may also like