नई दिल्ली, 4 अक्तूबर : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित घर पर हुए हमले को लेकर भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। अर्जुन सिंह ने कहा कि ‘मेरे घर पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। पुलिस भी इसमें शामिल थी। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नेता अर्जुन सिंह के आवास पर शुक्रवार को हमला हुआ। इस हमले के दौरान भाजपा नेता के घर पर देसी बम फेंके गए और कई राउंड फायरिंग हुई। इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी के घायल होने की खबर है। अर्जुन सिंह ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वह अपने घर से बाहर निकले, तभी एक छर्रा उनके पैर को छूते हुए निकल गया। इस हमले में भाजपा नेता मामूली रूप से घायल हुए हैं। ऐसा हो सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी इसमें शामिल न हो क्योंकि पुलिसकर्मियों को पीटा गया था। मेरे घर के पास बम फेंके गए और गोलियां चलाई गईं, जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
अर्जुन सिंह ने उनके घर पर हुए हमले को लेकर राज्य सरकार पर बोला तीखा हमला
61
previous post