59
कोलकाता, 1 अक्टूबर : डाक्टरों की सुरक्षा को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए पश्चिम बंागल में डाक्टरों ने फिर से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए मंगलवार को फिर से अनिश्चितकाल के लिए काम पूरी तरह बंद कर दिया। जूनियर डॉक्टर 42 दिन के विरोध प्रदर्शन के बाद 21 सितंबर को सरकारी अस्पतालों में आंशिक रूप से अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। चिकित्सकों ने नौ अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद एक महिला चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के विरोध में काम बंद कर दिया था। प्रदर्शनकारी चिकित्सकों ने कहा, ‘हमें सुरक्षा की हमारी मांगों को पूरा करने को लेकर राज्य सरकार का कोई सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं दिख रहा। इसलिए यह धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।