नई दिल्ली, 30 सितंबर : कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में राज्य के डाक्टर्स ने धरना प्रदर्शन कर रैली की। बता दें कि अब मामले की सुनवाई सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होनी है। आरजी कर की घटना के विरोध में राज्य के डॉक्टर्स ने 41 दिनों तक काम बंद रखा था और बीते दिनों ही स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हुई हैं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टर्स ने शनिवार को एलान किया कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद वे फिर से काम रोको हड़ताल शुरू कर सकते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार द्वारा दायर हलफनामे पर नजर बनाए हुए हैं और उसके बाद ही अपने अगले कदम पर फैसला करेंगे। डॉक्टर्स कार्यस्थलों पर डॉक्टर्स की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के बैनर तले राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स ने विरोध मार्च निकाला।
आर जी कर डाक्टर्स मामले में राज्य भर में हुआ धरना प्रदर्शन
48
previous post