केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खडग़े की टिप्पणी का दिया जवाब

by TheUnmuteHindi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खडग़े की टिप्पणी का दिया जवाब

नई दिल्ली, 30 सितंबर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स पर लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े जी ने अपने भाषण में कल ‘‘अत्यंत खराब और अपमानजनक व्यवहार किया। शाह ने लिखा, ‘‘कटु तरीके से नफरत दिखाते हुए उन्होंने अपने निजी स्वास्थ्य के मामले में प्रधानमंत्री मोदी को अनावश्यक रूप से घसीटा और कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी को हटाने से पहले नहीं मरेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की जम्मू-कश्मीर में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को ‘‘अत्यंत खराब और अपमानजनक करार दिया। मंत्री ने कहा, ‘‘जहां तक खडग़े जी के स्वास्थ्य का सवाल है, तो मोदी जी, मैं और हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वह दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन जिएं। वह अनेक वर्षों तक जीवित रहें । वह 2047 तक विकसित भारत का निर्माण होता देखने के लिए जीवित रहें। उन्होंने कहा कि खडग़े की टिप्पणी से पता चलता है कि कांग्रेस के लोगों में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति कितनी नफरत और डर है तथा वे लगातार उन्हीं के बारे में सोचते रहते हैं।

You may also like