नई दिल्ली, 30 सितंबर : जैसे जैसे त्योहानों के दिन नजदीक आते जा रहे हैं, उसी तरह बाजार में महंगाई और तेजी बढ़ती जा रही है। अब दिवाली से पहले गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ा झटका लगा। त्योहारी सीजन के बीच किराना सामग्री और सब्जियों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। एक महीने में खाद्य वस्तुओं के दामों में अभूतपूर्व उछाल देखा गया है। अब न केवल सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, बल्कि किराना सामान की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे आम जनता परेशान है। किराना व्यापार से जुड़े लोगों का कहना है कि इस साल महंगाई की दर में जिस तेजी से बढ़ोतरी हुई है, वैसा पहले कभी नहीं देखा गया। एक महीने पहले तक जो खाद्य तेल 130 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था, वह अब 150-160 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। यह वृद्धि लगभग 30 प्रतिशत तक है, जिसने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के रसोई बजट को बुरी तरह प्रभावित किया है और इससे लोगों के जेब पर भार बढ़ेगा।
त्योहारों से पहले ही लगा लोगों को झटका, तेल की कीमतें बढ़ी
59