नई दिल्ली, 30 सितंबर : केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टवीट करते कहा कि मिथुन चक्रवर्ती को यह पुरस्कार उनके लंबे और प्रेरणादायक सिनेमाई सफर के लिए दिया जा रहा है। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को उनके अद्वितीय योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा, जो 8 अक्टूबर, 2024 को आयोजित होगा। इस समारोह में भारत के सिनेमा जगत के कई प्रमुख कलाकार, फिल्म निर्माता, और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह घोषणा करना हमारे लिए गर्व की बात है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने महान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहिब फाल्के पुरस्कार : अश्विनी वैष्णव
55
previous post