नई दिल्ली, 30 सितंबर : शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनकी भूमिका के लिए अबू धाबी के यास आइलैंड पर आयोजित ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स 2024’ (आइफा) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। इसी प्रकार रणबीर कपूर अभिनीत ‘एनिमल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ‘एनिमल’ के लिए अभिनेता अनिल कपूर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और बॉबी देओल को सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका श्रेणी में पुरस्कार दिया गया। वहीं, फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को उनकी फिल्म ‘ट्वेल्थ फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया। भूपिंदर बब्बल को फिल्म ‘एनिमल’ के गाने ‘अर्जन वैली’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष) और ‘सतरंगा’ गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार के पुरस्कार से नवाजा गया। शाहरुख ने अभिनेता विक्की कौशल और फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ मिलकर शनिवार को आइफा पुरस्कार समारोह की मेजबानी की। गायिका शिल्पा राव को फिल्म ‘जवान’ के गीत ‘चलेया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) का पुरस्कार मिला।
शाहरुख खान व रानी मुखर्जी को मिला आइफा में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
58
previous post