कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पड़ा दबाव

by TheUnmuteHindi
कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पड़ा दबाव

मुंबई, 30 सितंबर : शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 83.75 प्रति डॉलर पर कारोबार शुरू किया गया। इस बारे विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और महीने के अंत में आयातकों द्वारा बढ़ी मांग के चलते रुपए पर दबाव पड़ा है। नकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच, रुपए ने प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती भी रुपए की गिरावट का कारण बनी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपए ने 83.72 प्रति डॉलर पर शुरुआत की, लेकिन इसके बाद 83.75 प्रति डॉलर तक लुढक़ गया, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है।

You may also like