64
कोलकाता, 28 सितंबर : फिल्म निर्देशक किरण राव ने कहा है कि वह आरजी कर अस्पताल मामले में पीडि़ता के लिए न्याय की मांग कर रहे लोगों के साथ दृढ़ता से खड़ी हैं। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु चिकित्सक की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी, जिसे लेकर कोलकाता समेत देशभर में कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए थे। राव ने एक कार्यक्रम दौरान कहा कि नौ अगस्त को हुई वह घटना ‘खेदजनक एवं भयावह’ है। इस मामले में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए।