नई दिल्ली, 26 सितंबर : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों की तुलना में न्यूनतम वेतन दोगुना है। दिल्ली में श्रमिकों को मिलने वाला न्यूनतम वेतन देश के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में सबसे अधिक है। श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाते हुए कहा कि अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन को 18,066 रुपये, अर्धकुशल श्रमिकों का 19,929 रुपये और कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन 21,917 रुपये होगा। उन्होंनेकहा कि दिल्ली सरकार ने 10 सालों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के आम लोगों को सम्मानजनक जीवन दिया आने वाले चार महीनों में भी हम इसी तरह काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने एक बार फिर दिल्ली में न्यूनतम वेतन को बढ़ाने का फैसला लिया है। पूरे देश में सबसे ज़्यादा न्यूनतम वेतन दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा शासित राज्य हैं जहाँ न्यूनतम वेतन दिल्ली की तुलना में आधा है तो दूसरी तरफ दिल्ली है जहां सरकार आम आदमी को सम्मानजनक जीवन देने के लिए हर जरूरी कदम उठाती है।
दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों की तुलना में न्यूनतम वेतन है दोगुना : आतिशी
62
previous post