कौन बनेगा करोड़पति को मिला अपना पहला विनर

by TheUnmuteHindi
कौन बनेगा करोड़पति को मिला अपना पहला विनर

नई दिल्ली, 26 सितम्बर : लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति को अब आखिरकार अपना पहला करोड़पति मिल गया है। सोनी लिव ने इसका एक प्रोमो शेयर किया है। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले 22 साल के चंद्र प्रकाश ने इस क्विज शो में एक करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीत ली है। हॉट सीट पर मौजूद चंद्र प्रकाश की धडक़ने उस वक्त तेज हो गईं जब वो एक के बाद एक सभी सवालों का सही जवाब देते हुए 1 करोड़ की राशि जीत चुके थे। कौन बनेगा करोड़पति 16 एक ऐसा रियलिटी शो है जिसे हर जेनरेशन के लोग पसंद करते हैं। इस सीजन का प्रसारण 12 अगस्त, 2024 से शुरू हुआ था जिसे इस बार भी अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं।

You may also like