56
नई दिल्ली, 26 सितंबर : महाराष्ट्र की राजनीति में भले ही पवार फैमिली एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी है, लेकिन एक परिवार के रूप में किसी सदस्य के बीच कोई खटास नहीं दिखती। इसी बीच एक समारोह के दौरान सुप्रिया सुले ने भाई अजित पवार को लेकर एक दिलचस्प बात कह दी। उन्होंने कहा कि अरे मांग लेते तो सब दे देती, पार्टी छीनने की क्या जरूरत थी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी अजित पवार गुट और एनसीपी शरद पवार गुट ने पूरा दम लगा दिया है। हालांकि, लोकसभा चुनाव में भतीजे अजित पवार पर चाची शरद पवार हावी रहे थे। अब देखना होगा ऊंट किस करवट की ओर बैठता है।