इजरायल व हिजबुल्लाह के बीच विवाद जारी, दागी मिसाइल

by TheUnmuteHindi
इजरायल व हिजबुल्लाह के बीच विवाद जारी, दागी मिसाइल

इजरायल, 26 सितंबर : इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हिजबुल्ला की ओर से इजरायल पर मिजाइली हमला करने का समाचार प्राप्त हुआ है, जिस कारण पश्चिम एशिया में तनाव और बढऩे की आशंका बन गई है। इस्राइल ने भी पलटवार किया। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल को नष्ट कर दिया। मिसाइल दागने का पता लगने के बाद तेल अवीव और पूरे मध्य इस्राइल में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। सेना ने कहा कि इस हमले से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में उस स्थान पर हमला किया, जहां से मिसाइल दागी गई थी। इस्राइली सेना ने कहा कि यह पहली बार था जब लेबनान से दागी गई कोई मिसाइल मध्य इस्राइल तक पहुंची। हालांकि, हिजबुल्ला ने पिछले महीने हवाई हमले में तेल अवीव के पास एक खुफिया अड्डे को निशाना बनाने का दावा किया था, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई। इस्राइल-हमास युद्ध के शुरुआती दिनों में उग्रवादी समूह ने कई बार तेल अवीव को निशाना बनाया था। हिजबुल्ला ने कहा कि उसने इस्राइल की खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ के मुख्यालय को निशाना बनाकर ‘कादर-1’ बैलिस्टिक मिसाइल दागी। हिज्बुल्ला ने ‘मोसाद’ को उसके शीर्ष कमांडरों को निशाना बनाकर मारने और पिछले सप्ताह हुए उन हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया है, जिसमें पेजर और वॉकी-टॉकी में छिपाए गए विस्फोटकों के कारण दर्जनों लोग मारे गए और हजारों लोग घायल हो गए, जिनमें कई हिजबुल्ला सदस्य भी शामिल थे।

You may also like