जम्मू, 25 सितंबर : जम्मू कश्मीर में विधान सभा चुनाव के दूसरे चरन की वोटिंग लगातार जारी है। इस संबंधी जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में चरार-ए-शरीफ विधानसभा सीट पर सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया जबकि गांदेरबल जिले की दो सीटों पर भी तेज मतदान देखा गया। बहरहाल, श्रीनगर जिले में अभी मतदान धीमा है। दूसरे चरण में जिन विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, वे छह जिलों में हैं। इनमें से तीन जिले घाटी के और तीन जम्मू संभाग के हैं। श्रीनगर जिले में हजरतबल, खानयार, हब्बकदाल, लाल चौक, चन्नापोरा, जादीबल, सेंट्रल शाल्टेंग और ईदगाह विधानसभा सीट हैं। इस दौरान कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को कतारों में खड़े देखा गया। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह सुचारू रूप से चल रहा है। मतदान शाम छह बजे समाप्त होगा।
जम्मू कश्मीर में विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी
50
previous post