पत्नी के आशिक ने किए टुकड़े, शव फ्रिजर में रखा

by TheUnmuteHindi
पत्नी के आशिक ने किए टुकड़े, शव फ्रिजर में रखा

नई दिल्ली, 24 सितंबर : पत्नी की उसके आशिक द्वारा हत्या कर लाश के टुकड़े फ्रिजर में रखने का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बेंगलुरु की 29 वर्षीय महिला महालक्ष्मी, जिसका क्षत-विक्षत शव उसके फ्लैट के रेफ्रिजरेटर में मिला था, के अलग हुए पति हेमंत दास ने दावा किया है कि उसकी पत्नी के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे, और इस हत्या में उस व्यक्ति की भूमिका हो सकती है। हेमंत दास ने उत्तराखंड के रहने वाले अशरफ नामक व्यक्ति पर शक जताया। दास के मुताबिक, कुछ महीने पहले बेंगलुरु के एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में अशरफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। दास और महालक्ष्मी की शादी को छह साल हो चुके थे, और उनकी एक बेटी भी है। घरेलू विवादों के कारण 9 महीने पहले दोनों अलग हो गए थे। उसके बाद एक बार वह उसे मिलने के लिए आई थी। अभी उसका शव बरामद होने के कारण पुलिस को सूचित कर दिया गया है, जोकि जांच कर रही है।

You may also like