रेप के मामले में जेल से छुटे व्यक्ति ने फिर की छोटी बच्ची के साथ दरिंदगी

by TheUnmuteHindi
रेप के मामले में जेल से छुटे व्यक्ति ने फिर की छोटी बच्ची के साथ दरिंदगी

नई दिल्ली, 24 सितंबर : रेप के एक मामले में जेल से छुटकर आए एक व्यक्ति द्वारा एक छोटी बच्ची के साथ दोबारा दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के हरदा जिले में 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दरिंदे ने मासूम को कुरकुरे दिलाने के बहाने बहलाया फुसलाया फिर नदी के किनारे घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना जिले के छिपाबड़ थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम की है। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक, किसी राहगीर ने सोमवार शाम को मासूम बच्ची को नदी के किनारे बदहाल हालत में देखा। उसने परिजनों को बताया इसके बाद परिजन पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली लेकर पहुंचे। जहां बच्ची के मेडिकल टेस्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। घटना से नाराज परिजनों और गांववालों ने सरकारी अस्पताल सिराली का घेराव कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा इस मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

You may also like