मोदी ने कंपनियों को भारत की विकास गाथा का लाभ उठाने हेतु किया प्रोत्साहित

by TheUnmuteHindi
मोदी ने कंपनियों को भारत की विकास गाथा का लाभ उठाने हेतु किया प्रोत्साहित

नई दिल्ली, 24 सितंबर : सरकार भारत को ‘सेमीकंडक्टर विनिर्माण का वैश्विक केंद्र’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ गोलमेज सम्मेलन में भारत में विकास की संभावनाओं पर जोर देते प्रकट किए। मोदी ने कहा कि देश को ‘बायोटेक पावरहाउस’ के रूप में विकसित करने के लिए भारत की ‘बायो ई3’ (पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए जैव प्रौद्योगिकी) नीति के बारे में भी बात की। बैठक में एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों पर काम करने वाली अमेरिका की 15 प्रमुख कंपनियों के सीईओ ने हिस्सा लिया। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में गूगल के सीईओ सुंदर पिचई, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, एक्सेंचर की सीईओ जूली स्वीट और एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग सहित शीर्ष अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों के सीईओ शामिल हुए। विदेश मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सम्मेलन के दौरान मोदी ने कंपनियों को सहयोग एवं नवोन्मेष के मामले में भारत की विकास गाथा का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

You may also like