श्राद्ध हेतु जा रहे परिवार के चार लोगोंं की हुई मौत

by TheUnmuteHindi
श्राद्ध हेतु जा रहे परिवार के चार लोगोंं की हुई मौत

नई दिल्ली, 23 सितंबर : पिता का श्राद्ध करने जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक सडक़ हादसे में मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार उक्त परिवार के लोग श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था, और औरैया में एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस दुर्घटना में शिवकुमार की पत्नी, बेटा, बहू और पोता शामिल थे, जो सभी अपनी जान गंवा बैठे। 2011 में शिवकुमार की मौत के बाद रविवार को उनके पैतृक गांव बीघापुर में श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनका पूरा परिवार बीघापुर आ रहा था, लेकिन इसी दौरान औरैया में एक्सप्रेस वे पर एक हादसा हुआ। इस दुर्घटना में शिवकुमार की पत्नी, बेटा, बहू, पोता समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिवार वालों को दी, जिसके बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे और स्थिति काफी दुख वाली बनी हुई थी।

You may also like