60
नई दिल्ली, 20 सितंबर : रेंट पर कार लेकर दोस्तों के साथ जन्म दिन की पार्टी करने जा रहे छात्रों की कार हादसाग्रस्त होने के कारण बड़ी दुर्घटना हो गई, जिसमे दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ष्ठ के छात्र की लौटने के दौरान गुरुवार को राजधानी में सडक़ हादसे में मौत हो गई। हादसा सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ, जब डीयू का यह छात्र अपने दोस्तों के साथ शांति वन-गीता कॉलोनी रोड से गुजर रहा था। बताया गया कि शराब के नशे में मोबाइल फोन पर गाना बदलने के दौरान कार चला रहे युवक का ध्यान बंट गया और तेज रफ्तार कार सडक़ के किनारे रेलिंग से जा टकराई। इस हादसे में उसके साथ कार में मौजूद पांच दोस्तों में से चार घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि एक छात्र की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।