59
नई दिल्ली, 20 सितंबर : विश्व प्रसिद्ध श्री तिरुपति जी में घटिया सामग्री से बनाए लड्डू को लेकर सीएम नायडू ने एनडीए विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए दावा किया कि तिरुमाला के लड्डू भी घटिया सामग्री से बनाए गए थे। उन्होंने घी के बजाय जानवरों की चर्बी का उपयोग किया , जिसे लेकर उन्होंने उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के इस्तेमाल किए जाने के मामले पर सियासी हंगामा जारी है। कुछ दिनों पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पिछली वाईएसआरसीपी सरकार पर आरोप लगाए कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के इस्तेमाल किया गया था।