जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष को दिया जवाब

by TheUnmuteHindi
जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष को दिया जवाब

नई दिल्ली, 19 सितंबर : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के पत्र का जवाब देते कहा कि ‘मैं समझता हूं कि अपने नित्य निरंतर ‘फेल्ड प्रोडक्ट’ का बचाव करना और उसे महिमामंडित करना आपकी मजबूरी है।’ उन्होंने कहा कि कम से काम कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते खडग़े को मंथन भी करना चाहिए कि उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं तक ने प्रधानमंत्री के खिलाफ किस प्रकार के दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बयान पूर्व में दिए हैं। नड्डा ने पिछले दिनों खडग़े की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे उस पत्र के जवाब में यह बात कही, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की थी कि वह राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक और विवादित बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई करें।

You may also like