झारखंड को पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात

by TheUnmuteHindi
झारखंड को पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात

नई दिल्ली, 14 सितम्बर : झारखंड को 15 सितंबर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को राज्य को एक साथ छह वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देंगे। यह पहली बार है जब किसी भारतीय राज्य को इतनी बड़ी संख्या में वंदे भारत ट्रेनों की सुविधा मिलने जा रही है। पीएम मोदी जमशेदपुर में आकर इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री राज्य में 21 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे, जो कि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

You may also like