अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स व बुच विलमोर ने की प्रेस कान्फ्रेंस

by TheUnmuteHindi
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स व बुच विलमोर ने की प्रेस कान्फ्रेंस

अमेरिका, 14 सितंबर : धरती से 420 किलोमीटर दूर स्पेस सेंटर में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से बातचीत की है।दोनों ने नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से मतदान करने की इच्छा व्यक्त की, क्योंकि अंतरिक्ष में उनका प्रवास बढ़ गया है। यह प्रेस कांफ्रेंस स्टारलाइनर के पृथ्वी पर लौटने के एक सप्ताह बाद हुई। यह जोड़ी अपनी पहली चालक दल उड़ान के लिए 5 जून को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में सवार हुई थी, जो 6 जून को अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंची।

You may also like