72
नई दिल्ली, 10 सितंबर : केदारनाथ राजमार्ग पर गत दिवस हुए भूस्खलन के कारण पांच तीर्थयात्रियों की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार यह घटना सोनप्रयाग और मुनकटिया के बीच हुई। रुद्रप्रयाग पुलिस को संदेह है कि मलबे के नीचे और भी तीर्थयात्री फंसे हो सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना में जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। अधिकारियों ने फंसे तीर्थयात्रियों को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया है।