135
नई दिल्ली, 31 अगस्त : ‘वंडर गर्ल’ अवनि लेखरा पैरालंपिक खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। बता दें कि पेरिस पैरालंपिक में भारतीय खिलाडिय़ों ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण समेत चार पदक अपने नाम किये। अवनि ने टोक्यो के बाद पेरिस में भी महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच 1) स्पर्धा में स्वर्ण जीता। इसी स्पर्धा में भारत की मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक पर निशाना साधा। भारत के पैरालंपिक इतिहास में पहली बार दो निशानेबाजों ने एक ही स्पर्धा में पदक जीते हैं।