50
नई दिल्ली, 26 अगस्त : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी में उनके ही विधायक ने उनके नेताओं पर टिप्पणी की है। टिप्पणी करने वाले विधायक गोपाल मंडल हैं। उन्होंने जदयू सांसद अजय मंडल को काला और अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को गोरा नाग कह दिया। इतना ही नही बुलो मंडल को गाली तक दे दिया। साथ ही जदयू के कार्यकर्ताओं और जनता को उन्होंने इन दोनों बचकर रहने की नसीहत भी दे दी। कहा कि आप लोगों ने वोट दिया है। इनसे कोई उम्मीद मत रखिएगा। इसलिए मैं आगाह करता हूं।