76
नई दिल्ली, 26 अगस्त : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि मादक पदार्थों का कारोबार ना केवल भारत के लिए चुनौती है, बल्कि यह एक अंतर्राष्ट्रीय समस्या है। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प एवं रणनीति के साथ देश इस समस्या से पार पा सकता है। शाह ने छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों के परिदृश्य पर नवा रायपुर में एक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने मादक पदार्थों का पता लगाने, नेटवर्क को नष्ट करने, अपराधी को हिरासत में लेने और नशे के आदी लोगों का पुनर्वास करने के चार सूत्रों पर जोर दिया।