58
नई दिल्ली, 19 अगस्त : हमेशा किसी ना किसी कारण चर्चा में रहने वाले गोपालपुर के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार जदयू के ही नेता नरेश मंडल ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है। नरेश मंडल का कहना है कि विधायक गोपाल मंडल ने न सिर्फ उन्हें फोन पर गालियां दीं, बल्कि 50 हजार रुपये की रंगदारी भी मांगी। इसके साथ ही, विधायक के समर्थकों ने रात में हथियारों के साथ नरेश मंडल को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।