49
नई दिल्ली, 19 अगस्त : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी (्र्रक्क) के सांसद हरभजन सिंह ने दुख व्यक्त किया है।हरभजन सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने पीडि़ता को न्याय दिलाने में हो रही देरी पर गहरी पीड़ा जताई है। उन्होंने पत्र में लिखा कि कोलकाता में हुई इस घटना ने सभी की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है। मैंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से अपील की है कि वे इस मामले में त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करें।