शैरी मान ने परमीश को डेडिकेट किया ‘यारी’ गाना, स्टेज पर दिखाई पुरानी तस्वीरें, सुलह के संकेत

by Manu
शैरी मान परमीश

चंडीगढ़, 29 नवंबर 2026: करीब 5 साल से पंजाबी सिंगर शैरी मान और परमीश वर्मा की दोस्ती में आई दरार अब कम होती नजर आ रही है। पहले शैरी मान ने पॉडकास्ट में अपने व्यवहार को लेकर खेद जताते हुए रिश्तों में आई खटास का संकेत दिया था। अब उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में लाइव शो के दौरान परमीश वर्मा की पुरानी तस्वीरें और वीडियो दिखाए। इसे दोनों के बीच सुलह की दिशा में एक और संकेत माना जा रहा है। इस दौरान फैंस भी भावुक हो गए।

जानकारी के मुताबिक 28 नवंबर को न्यू चंडीगढ़ मोहाली के ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में शैरी मान का दैट एरा टूर के तहत लाइव शो हुआ। इस दौरान वह अपने चर्चित गाने यारी पर प्रस्तुति दे रहे थे। तभी एलईडी स्क्रीन पर परमीश वर्मा के साथ अपनी पुरानी निजी तस्वीरें और वीडियो क्लिप चलवाईं। इनमें दोनों के शुरुआती संघर्ष और साथ बिताए पलों की झलक दिखाई गई।

गाने के आखिर में स्क्रीन पर परमीश वर्मा की बड़ी तस्वीर दिखाई गई। इसमें वह क्रीम और लाल रंग की शेरवानी और फूलों का हार पहने हाथ हिलाते नजर आए। इसी दौरान सफेद कुर्ते और हरी पगड़ी पहने भंगड़ा कलाकार स्टेज पर पहुंचे और शैरी मान के साथ जश्न मनाया। शो में यह पल देखकर मौजूद फैंस भी भावुक हो गए।

ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like