सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन के बिहार सरकार द्वारा रिहाई का आदेश रद्द किया, एक महीने के भीतर सरेंडर करने का निर्देश

by Manu
आनंद मोहन

दिल्ली, 26 नवंबर 2026: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 1994 में गोपालगंज के जिला मजिस्ट्रेट जी कृष्णैया की हत्या के मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन को सजा में छूट देने के बिहार सरकार के 2023 के फैसले को रद्द कर दिया है।

कोर्ट ने आनंद मोहन को एक महीने के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पाया कि सजा माफी नीति में 2023 में किया गया वह संशोधन असंवैधानिक था। जिसके तहत लोक सेवकों की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा पाए व्यक्तियों के सजा माफी मांगने पर लगी रोक को हटा दिया गया था।

कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार याचिकाकर्ता दिवंगत अधिकारी की विधवा को सुनवाई का अवसर देने के बाद सजा माफी पर विचार करने के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने के लिए स्वतंत्र है।

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने आईएएस अधिकारी की विधवा उमा कृष्णैया द्वारा दायर रिट याचिका को स्वीकार कर लिया। इस अपराध के लिए मोहन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। हालांकि बिहार सरकार द्वारा दी गई सजा की छूट के मद्देनजर वह 14 साल की कैद काटने के बाद 24 अप्रैल 2023 को जेल से बाहर आ गए थे।

ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like