चंडीगढ़, 25 नवंबर 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पंजाब में अगले 3 दिन यानी 27 नवंबर तक कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
चंडीगढ़ में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि 26 और 27 नवंबर को चंडीगढ़ में भी कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं राज्य के रात के तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे कम तापमान 7.1 डिग्री पठानकोट में दर्ज किया गया।
राज्य के सात जिलों पठानकोट गुरदासपुर होशियारपुर अमृतसर कपूरथला जालंधर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर आज घना कोहरा छाने की संभावना है। सुबह और देर रात हल्के से मध्यम कोहरा भी पड़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से रात की ठंड बढ़ सकती है। दिन में कोहरा रहेगा। खासकर खुले मैदानी इलाकों में यह दिक्कत आएगी। बारिश के आसार नहीं हैं। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे