हरियाणा भाजपा ने किसान मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की, देखें पूरी लिस्ट

by Manu
भाजपा किसान मोर्चा

चंडीगढ़, 23 नवंबर 2026: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने किसान मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए नई टीम में 4 प्रदेश उपाध्यक्ष 2 प्रदेश महामंत्री और 4 प्रदेश मंत्री नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही 27 जिलों के अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए गए हैं।

मंदीप विर्क कुरुक्षेत्र इश्म साकरा कैथल बबीता दहिया सोनीपत और प्रदीप कम्बोज करनाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हर्षवर्धन मान भिवानी और संदीप गुर्जर यमुनानगर को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

डबवाली के प्रिंस बिश्नोई समेत 4 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। प्रिंस बिश्नोई डबवाली मनोज गोयत पानीपत दिनेश सैनी रेवाड़ी और प्रिंसी चाहर गुरुग्राम महानगर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा अशोक मुंडाखेड़ा झज्जर को कोषाध्यक्ष धर्मवीर जाखड़ हिसार को कार्यालय मंत्री मांगेराम कौशिक कुरुक्षेत्र को मीडिया प्रमुख संदीप पांचाल गुरुग्राम को आईटी प्रमुख और नवीन यादव गुरुग्राम को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है।

ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like