बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद देशभर में सभी बोतलबंद ब्रांड्स के पानी की होगी जांच

by Manu
बिसलेरी

चंडीगढ़, 23 नवंबर 2026: बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को एक बड़ी राहत मिली है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बिसलेरी के पानी के जिन सैंपल को पहले असुरक्षित घोषित किया गया था वे बाद की जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों के पूरी तरह अनुरूप पाए गए हैं।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बाद में की गई ताजा जांच में बिसलेरी के ये सैंपल अभी सुरक्षा नियमों के अनुरूप पाए गए हैं।

इस मामले पर बिसलेरी इंटरनेशनल की ओर से कहा गया है कि पीने के पानी की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वह उचित प्रक्रिया के तहत मामले को सुलझाने के लिए नियामक के साथ पूरा सहयोग करेगी।

बिसलेरी के बयान के मुताबिक यह विवाद सितंबर 2025 में कंपनी की गोवा स्थित निर्माण इकाई में तैयार किए गए एक बैच से जुड़ा है।

30 सितंबर 2025 की जांच में एफएसएसएआई ने गोवा प्लांट से कुल छह सैंपल लिए थे। शुरुआती जांच में इनमें से पांच सैंपल निर्धारित मानकों को पूरा करते थे। छठे सैंपल में ब्रोमेट का स्तर 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर पाया गया। जबकि इसकी निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है।

ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like