गोरखपुर, 20 नवंबर 2026: सीएम योगी ने आज गोरखपुर मंडल के 50 हजार छात्रों को टैबलेट की सौगात दी। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत गोरखपुर जिले के 35 हजार बच्चों को टैबलेट मिले। इसी क्रम में देवरिया कुशीनगर और महराजगंज के 5000-5000 छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने सपा पर जमकर निशाना साधा।
सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आपने बदलते हुए यूपी को देखा होगा। अपने माता-पिता से पूछिए अपने दादा-दादी से नाना-नानी से मामा-मामी से पूछिए जब वे युवा थे तब क्या था यूपी की तस्वीर तब क्या थी। यूपी के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। प्रदेश में तो नौकरी नहीं थी लेकिन देश के अंदर भी यूपी के नाम पर कोई व्यक्ति बैठने के लिए नहीं कहता था। अगर किसी का नौकरी लग ही गई तो किराए पर मकान नहीं मिलता था। होटल में कमरा नहीं मिलता था। धर्मशाला में रहने की जगह नहीं मिलती थी। यूपी में कोई परीक्षा होती थी तो नौजवानों के सामने पहला ही संकट होता था क्या होगा। पिछली सरकारों में मुन्ना भाई पैदा किए गए थे।
सीएम योगी ने कहा क्या अराजकता थी। दंगे अपराध गुण्डागर्दी बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नौजवान की नौकरी पर डकैती और बाद में कोर्ट का स्टे फिर नौकरी निरस्त नौजवान ताकता रहता था। लोग प्रदेश को अराजक प्रदेश कहते थे। पहचान का संकट था। ना सड़क थी ना बिजली थी ना पानी था। ना नौकरी थी ना रोजगार था। ना उद्योग थे। ना यूनिवर्सिटी थी। ना अच्छे कॉलेजेस थे। ना कोई प्रतिस्पर्धा दिखती थी। ना स्पोर्ट्स की कोई फैसिलिटी थी। क्या करता युवा। आज आप देख रहे होंगे सुरक्षा का माहौल बना फेयर सलेक्शन की कार्यवाही हुई।
उन्होंने आगे कहा जो रवि किशन कभी मुंबई में फिल्में साइन करते थे आज गोरखपुर में फिल्में साइन कर रहे हैं। पहले वे देश के अंदर ढूंढते थे कि कौन उनके साथ कलाकार काम करेगा। जब इस बार बात आई तो मैंने रवि किशन से कहा भई यहां दो पात्र तो मैं ही आपको दे दे रहा हूं। मैंने कहा भई देखो दो मंत्री मेरे पास ऐसे हैं जो फिल्मों में काम करने के इच्छुक हैं। एक सूर्य प्रताप शाही जी और एक संजय निषाद जी। ये दोनों काम करने को इच्छुक हैं। तो रवि किशन बोले कि शाही जी को तो मैं नायक का रोल नहीं दे सकता। मैंने कहा भाई शाही जी को आप कोई दूसरा रोल दे दीजिए। संजय निषाद को नायक बना दीजिए आप उनके साथ खलनायक बन जाइए। कहा अरे उनका कौन फाइट को स्वीकार करेगा।
ये नहीं देखें: हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे