चंडीगढ़, 15 नवंबर 2026: पंजाब के बनूड़ स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में हरियाणा की एक छात्रा की मौत हो गई है। वह बीसीए फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह दो दिन पहले ही घर से लौटी थी। जब उसने मां का फोन नहीं उठाया तो वार्डन उसके कमरे में गई। उस समय छात्रा की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाया।
जानकारी के अनुसार बीसीए की छात्रा अनिका मदान दो दिन पहले ही अपने घर कुरुक्षेत्र से वापस यूनिवर्सिटी लौटी थी। शनिवार को छात्रा की मां ने सुबह उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठा।
इसके बाद मां ने हॉस्टल वार्डन को फोन कर बेटी के बारे में पता करने को कहा। वार्डन कमरे में गई तो वह मृत अवस्था में मिली। उस समय सुबह करीब साढ़े 11 बजे का समय था। यूनिवर्सिटी प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना बनूड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह सिद्धू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी की। जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया