करनाल में कस्टडी मौत केस में सीआईए-2 इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Manu
सस्पेंड

करनाल, 15 नवंबर 2026: करनाल में सीआईए-2 की कस्टडी में युवक जितेंद्र उर्फ जैकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में सीआईए-2 इंचार्ज प्रवीण कुमार सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

निलंबित किए गए अन्य पुलिसकर्मियों में संदीप और रजिंद्र शामिल हैं। डीएसपी गोरखपाल राणा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like