भोपाल में वन विभाग SDO पर लोकायुक्त का शिकंजा, 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बरामद

by Manu
लोकायुक्त forest department

भोपाल, 15 नवंबर 2026: भोपाल में वन विभाग के एसडीओ पर लोकायुक्त का शिकंजा कसा है। जांच में करोड़ों की संपत्ति का मामला सामने आया है। 37 दिन तक अंडरकवर रहकर सबूत खंगाले गए। किसी की भनक के बिना होटल रिजॉर्ट और संपत्तियों के साम्राज्य का खुलासा हुआ है।

एसडीओ के छिंदवाड़ा भोपाल और पचमढ़ी के ठिकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी में 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति सामने आई है। इस दौरान 26 लाख रुपये नगद तथा 3.50 करोड़ के सोना चांदी और बेशकीमती वस्तुएं मिली हैं।

14 नवंबर को एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी हुई। जांच में 560 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति बरामद हुई। वाहनों में स्कॉर्पियो बुलेट और स्कूटर बरामद हुआ है।

हाल ही में बिहार में ईओयू ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास को पकड़ा था। उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान फ्लैट से 50 लाख रुपये कैश बरामद किए गए। कई अहम दस्तावेज भी बरामद हुए।

ईओयू के अनुसार नारद कुमार दास के खिलाफ 83 लाख 53 हजार 200 रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित करने का प्राथमिक साक्ष्य मिला। यह राशि उनकी ज्ञात आय से करीब 64.93 प्रतिशत अधिक है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like